मध्य प्रदेश में 12 फरवरी और 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन दिनों बैंक, स्कूल, कॉलेज और सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
फरवरी महीने में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को दो सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे, दोनों ही बुधवार के दिन पड़ेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 12 फरवरी और 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
12 फरवरी को संत रविदास जयंती पर अवकाश
मध्य प्रदेश सरकार के अवकाश सूची के अनुसार, 12 फरवरी 2025 को संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर अवकाश
इसी तरह, 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह अवकाश भी सरकारी कैलेंडर में सूचीबद्ध है।